बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लालू के बड़े लाल तेजप्रताप ने केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री पर कसा तंज, कहा हमारी नक़ल कर गाय के साथ फोटो खिंचवाते हैं

लालू के बड़े लाल तेजप्रताप ने केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री पर कसा तंज, कहा हमारी नक़ल कर गाय के साथ फोटो खिंचवाते हैं

VAISHALI : हाजीपुर पहुंचे लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने आज केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा की नित्यानंद राय हमारी नक़ल करते हैं। गाय के साथ फोटो खिंचवाते है। 

उन्होंने कहा की ये लोग धर्म को आगे बढाने की बात करते हैं। लेकिन नित्यानंद राय को यह भी पता नहीं होगा की गाय में कितने देवी देवताओं का वास होता है। नित्यानंद राय पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा की जो खुद सबसे बड़ा झूठा है। वह दुसरे पर आरोप लगा रहा है। 

बताते चलें की इसके पहले केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा था की 2020 के चुनाव में इनलोगों ने 15 साल पुराने याद को ताज़ा कर दिया था। उन्होंने बता दिया की हमारा स्वभाव क्या है। हम वंशवादी पार्टी में हैं। वंशवादी पार्टी से आगे हम जा नहीं सकते हैं। 

नित्यानंद राय ने कहा की उनके इतिहास को पूरा बिहार जानता है। वे कितना असत्य बोलते हैं। इससे बिहार परिचित है। उन्होंने कहा की विपक्ष का कुछ काम नहीं है तो झूठ बोलकर राजनीति करती है।

वैशाली से राजकुमार की रिपोर्ट 

Suggested News