बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश की नाराजगी पर पहली बार बोले लालू, कहा- ऐसा होते रहता है, सीट शेयरिंग इतना जल्द नहीं होता

सीएम नीतीश की नाराजगी पर पहली बार बोले लालू, कहा- ऐसा होते रहता है, सीट शेयरिंग इतना जल्द नहीं होता

PATNA: लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ ही महीने बचा है। ऐसे में बिहार की सियासत तेज है। वहीं इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर लालू यादव का बड़ा बयान सामने आया है। साथ ही लालू यादव ने नीतीश कुमार की नाराजगी को लेकर भी बड़ी बात कही है। दरअसल, माना जा रहा है तो सीएम नीतीश इन दिनों इंडिया गठबंधन से नाराज हैं और इसे लेकर कई अटकलें भी लगाई जा रही है।

वहीं राजद सुप्रीमो लालू यादव ने सीएम नीतीश के नाराजगी को लेकर कहा कि, कही कोई बात नहीं है, यह सब तो होते रहता है। ऐसी कोई बात नहीं है। बीते दिन लालू यादव ने राबड़ी आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया था। जहां सीएम नीतीश पैदल ही अपने आवास से राबड़ी आवास पहुंचे थे। वहीं इस भोज के बाद यह कयास लगाया जा रहा था कि नीतीश कुमार नाराज थे और लालू यादव उनको दही का टीका नहीं लगाए थे। लालू यादव हर वर्ष दही-चूड़ा भोज में सीएम को टीका लगाते थे लेकिन इस बार उन्होंने टीका नहीं लगाया था। जिसके बाद सियासत तेज हो गई थी। 

अब लालू यादव ने सीएम नीतीश की नाराजगी को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि ऐसा होते रहता है। ऐसा कोई बात नहीं है। साथ ही राजद सुप्रीमो ने सीट शेयरिंग को लेकर कहा कि, इतना जल्दी थोड़े होता है सीट शेयरिंग, सब कुछ हो रहा है, बातचीत जारी है, सीट बंटवारा हो जाएगा।   

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होना है। जहां जाने के सवाल पर लालू यादव ने कहा कि, हम नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा है कि वे 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या नहीं जाएंगे, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्हें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से निमंत्रण मिला है या नहीं। 



Suggested News