बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आज पटना पहुंचेगे लालू, सीबीआई कोर्ट में पेशी से पहले करेंगे यह बड़ा काम, पार्टी कार्यकर्ताओं में दिख रहा उत्साह

आज पटना पहुंचेगे लालू, सीबीआई कोर्ट में पेशी से पहले करेंगे यह बड़ा काम, पार्टी कार्यकर्ताओं में दिख रहा उत्साह

PATNA : बिहार में दो सीटों पर हुए उपचुनाव में मिली हार के बाद दिल्ली लौटे राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज एक बार फिर से पटना आ रहे हैं। यहां वह मंगलवार को चारा घोटाले में सीबीआई कोर्ट में हो रही सुनवाई में पेश होंगे। लेकिन उससे पहले लालू प्रसाद पार्टी कार्यालय जाएंगे। जहां वह तीन माह से भी ज्यादा समय से बन रहे पत्थर के लालटेन को जलाकर उसका उद्घाटन करेंगे। उक्त लालटेन पार्टी कार्यालय में 24 घंटे जलता रहे, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। 

कल शाम को लौट जाएंगे वापस

लालूू प्रसाद का आज दोपहर में पटना आने की संभावना जताई जा रही है। जिसके बाद वह कल सीबीआई कोर्ट में पेशी पर जाने से पहले राजद के प्रदेश कार्यालय जाएंगे और पार्टी के चुनाव चिह्न लालटेन को ज्योति को रोशन करेंगे। जिसके बाद वह पेशी के लिए जाएंगे। वहीं पेशी के बाद मंगलवार को ही वह शाम को वापस दिल्ली लौट जाएंगे। 

लालटेन के साथ मनेगा पार्टी का सिल्वर जुबली

राजद कार्यालय में स्थापित किए गए लालटेन को पार्टी के सिल्वर जुबली होने के सिंबल के रूप में तैयार किया गया है। इसकी योजना खुद लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने  बनाई थी। अब यह बनकर तैयार हो गया है। यह लालटेन पार्टी दफ्तर में हमेशा जलता रहेगा। इसके निर्माण के लिए विशेष प्रकार के पत्थर राजस्थान से मंगाए गए हैं। रविवार को इस लालटेन को स्थापित करने के काम को अंतिम रूप देने का काम चलता रहा। खुद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह अपनी देखरेख में इसे तैयार करवा रहे थे। वहीं कार्यालय में लालू के आने की योजना को लेकर सजावट का का काम किया जा रहा है। 

Suggested News