बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एम्स से डिस्चार्ज हुए लालू यादव, बोले- देश को तोड़ने की रची जा रही साजिश, तेजप्रताप पर भी कह दी बड़ी बात

एम्स से डिस्चार्ज हुए लालू यादव, बोले- देश को तोड़ने की रची जा रही साजिश, तेजप्रताप पर भी कह दी बड़ी बात

दिल्ली. राजद सुप्रीमो लालू यादव दिल्ली एम्स से चिस्चार्ज हो गये हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लाउडस्पीकर और मंदिर मस्जीद का मुद्दा लाकर देश को तोड़ने की साजिश चल रही है। वहीं मीडिया कर्मी ने लालू से तेजप्रताप को लेकर सवाल किया कि उनकी आपसी बात हो गयी है और आप पटना आ रहे हैं। इस पर लालू यादव ने कहा कि वह मेरा बेटा है न... राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष मैं हूं न... जो फैसला लेना होगा, वो मैं लूंगा। डिस्चार्ज होने के बाद लालू यादव बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती के आवास पर रहेंगे। वहीं डॉक्टर से अनुमति मिलने के बाद वे पटना भी आएंगे।

देखिये पूरा वीडियो...


बता दें कि 22 अप्रैल को रांची हाईकोर्ट ने लालू यादव को चारा घोटाल के डोरंडा कोषागार मामले में बेल दी थी। वह इस मामले में जेल में थे, लेकिन स्वास्थ्य कारणों की वजह उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था। फरवरी में डोरंडा कोषागार मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू को दोषी मानते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। एक-दो दिन जेल में रहने के बाद अस्वस्थता के कारण उन्हें रांची के रिम्स हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। उनकी बिगड़ती स्वस्थ को देखते हुए रिम्स से दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया था।

बता दें कि लालू यादव चारा घोटाल के पांच मामले में दोषी पाये गये हैं। इन सभी मामलों उन्हें अधिकतम सजा सात साल की सुनाई गयी थी। लालू यादव सबसे पहली बार 1997 में जेल गये थे। इसके बाद 2007, 2013, 2018 में जेल जा चुके थे। इसके बाद वे जामनत पर थे। फिर फरवरी 2022 में चारा घोटाल के सबसे बड़े डोरंडा कोषागार मामले में पांच साल की सजा के दौरान जेल गये थे, लेकिन वे स्वास्थ्य वजहो से एम्स में भर्ती थे। इस मामले में 22 अप्रैल को रांची हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।

Suggested News