बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विधानसभा में हंसी-मजाक: आप भी चौधरी हम भी चौधरी, 'स' समस्तीपुर और 'स' से ही होता है सिवान....

विधानसभा में हंसी-मजाक: आप भी चौधरी हम भी चौधरी, 'स' समस्तीपुर और 'स' से ही होता है सिवान....

PATNA :  बिहार विधानसभा के अंतिम दिन योजना अवकाश के बाद सदन की कार्यवाही चल रही थी। विधानसभा में गैर सरकारी संकल्प लिए जा रहे थे। सदस्यों के गैर सरकारी संकल्प पर मंत्रियों का जवाब हो रहा था । इसी दौरान सिवान के राजद विधायक अवध बिहारी चौधरी ने कर्पूरी ठाकुर , जेपी समेत बिहार के महानायको की जीवनी को माध्यमिक शिक्षा में शामिल करने करने का गैरसरकारी संकल्प लाया था। 

इस दौरान राजद विधायक के संकल्प पर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जबाब देना चाहा तो अवध बिहारी चौधरी बीच मे टोका । इसपर मंत्री विजय चौधरी ने कहा आप भी चौधरी हैं और मैं भी चौधरी हूं। इसके बाद पूरा सदन ठहाको से गूंजने लगा। राजद विधायक अवध बिहारी चौधरी कहाँ रुकने वाले थे। फिर कहा आप समस्तीपुर के चौधरी है, मैं सिवान का चौधरी हूं।

शिक्षा मंत्री ने फिरकी लेते हुए राजद विधायक अवध बिहारी चौधरी से कहा ...'स' से सिवान भी होता है और 'स' समस्तीपुर भी होता है। इस तरह से विधान सभा  में कुछ देर तक हंसी मजाक का दौर चलते रहा।

Suggested News