बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने नीतीश सरकार पर किया हमला, कल्याणकारी योजनाओं में भारी लूट का लगाया आरोप

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने नीतीश सरकार पर किया हमला, कल्याणकारी योजनाओं में भारी लूट का लगाया आरोप

PATNA : बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सरकार द्वारा कल्याणकारी और विकास योजनओं की जमीनी पड़ताल के निर्देश पर तंज कसते हुए कहा है कि राज्य के मुखिया भलीभांति अवगत हैं कि राज्य के कल्याणकारी योजनाओं में भारी लूट हो रही है। 

सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री जनता दरबार में हजारों शिकायते प्राप्त हुई है। जिसमें राज्य की योजनाओं में लूट ,सरकारी संपत्ति हड़पना, अतिक्रमण और अधिकारियों द्वारा काम के बदले पैसा माँगने की बात शिकायकर्ता द्वारा कही जाती रही है। मुख्यमंत्री द्वारा निदेश दिये जाने के बावजूद उनकी शिकायतों का निपटारा नहीं हो पाता है। वहीं शिकायतकर्ता जब महीनों बाद फिर से जनता दरबार में हाजिर होते है तो वही कहानी दोहराई जाती है।

सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार की छात्रवृति, भवन , निर्माण, पथ निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य से लेकर स्मार्ट प्रीपेड मीटर तक की योजनाओं में भ्रष्टाचार दिख रहा है। जल- जीवन हरियाली और सात निश्चय पार्ट-2 की योजनाओं भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। विपक्ष के नेता के रुप में जब तथ्यों को सामने रखा जाता है तो सरकार के मंत्री उसे लीपापोती करने में लग जाते है। उदाहरण स्वरुप स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना की खामियां शिकायत एवं उसके व्याप्त भ्रष्टाचार की मैंने बात की तो उर्जा मंत्री स्मार्ट मीटर पर ज्ञान देने लगें। हमने जनता के द्वारा उठाये गये मुद्दों को पब्लिक डोमेन मे रखा था। ताकि समस्या का निदान हो सके। बिजली बिल में अनियमितता विषय को मुख्यमंत्री जनता दरबार से सदन तक सरकार भटकाने में लगी रहती है।

सिन्हा ने कहा कि वर्ष 2012 से चल रहे मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत राज्य में रोजगार सृजन एवं नियोजन की उपलब्ध्यिों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए।सरकार गोलमोल कर एक ही योजना को विभिन्न नामों से प्रचारित प्रसारित कर रही है। उदाहरण के रूप में 800 करोड़ की लागत से 8000 लाभुकों को मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में कवर करना है। सिन्हा ने कहा कि इस वर्ष उद्योग विभाग का स्कीम मद में बजट मात्र 1545 करोड है। यह दर्शाता है कि सरकार राज्य में औद्योगिक एवं उद्यमिता विकास के प्रति गंभीर नहीं है। सिन्हा ने कहा कि सरकार एक ही योजना को बार-बार प्रचारित प्रसारित कर बिहार की जनता को गुमराह कर रही है। इनकी नियत में खोट है इसलिये इनकी नीतियाँ सफल नहीं हो रही है। राज्य की जनता सब जानती है और आनेवाले समय में महागंबधन सरकार को सबक सिखायेंगी।

Suggested News