बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने की मांग, कहा लखीसराय नरसंहार पर मुख्यमंत्री लें संज्ञान, आपदा की तरह पीड़ित परिवार को दें मुआवजा औऱ सरकारी नौकरी

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने की मांग, कहा लखीसराय नरसंहार पर मुख्यमंत्री लें संज्ञान, आपदा की तरह पीड़ित परिवार को दें मुआवजा औऱ सरकारी नौकरी

PATNA : भाजपा विधानमंडल दल के नेता विजय कुमार सिन्हा ने अपने सरकारी आवास 1 पोलो रोड में जनकल्याण संवाद के पश्चात आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि 18 दिन बीत जाने के बाद भी लखीसराय नरसंहार के मुख्य अभियुक्त को भगाने वाले अरविन्द पासवान पर न तो प्राथमिकी दर्ज की गई औऱ न हीं उनकी गिरफ्तारी हुई है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। 18 दिन बीत जाने के बाद मुख्य अभियुक्त आशीष चौधरी भी फरार चल रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बार बार पुलिस को जानकारी देने औऱ आँखों देखी घटना बयाँ करने के बावजूद मुख्य अभियुक्त और भगाने वाले पर कार्रवाई नहीं की गई है।

सिन्हा के साथ प्रेस वार्ता में मृतक स्व. चन्दन झा की पत्नी मेधा कुमारी भी उपस्थित थी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार अरविंद पासवान और अशोक मोदी को उनके पति पर गोली चलाने वाले आशीष चौधरी को भगाते हुए उन्होंने देखा। जमीन हड़पने की नीयत से यह घटना हुई है। उनकी मांग थी कि आशीष चौधरी को पकड़ने के लिए राज्य व्यापी अभियान चलाया जाए। यदि उसे नहीं पकड़ा गया तो वे तथा परिवार के बचे सदस्य भी आत्मदाह कर लेंगे। 

सिन्हा ने लखीसराय नरसंहार पर संज्ञान लेने हेतु मुख्यमंत्री से भी मांग की। उन्होंने कहा कि आपदा की तरह ही इस घटना को मानते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाय। पूर्व में लालू यादव के समय लखीसराय नरसंहार में मुआवजा और सरकारी नौकरी दी गयी थी। मुख्य अभियुक्त आशीष चौधरी की शीघ्र गिरफ्तारी हो औऱ उसे भगाने वाले अरविंद पासवान पर प्राथमिकी दर्ज हो। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विधानमंडल दल का शिष्टमंडल डी.जी. पी. से मिलकर ज्ञापन भी आज देगा। 

पत्रकारों द्वारा लालू यादव का विशेष विमान से सपरिवार तिरुपति जाने के सवाल पर सिन्हा ने कहा कि उन्हें अपने मंत्री चंद्रशेखर और विधायक फतेह बहादुर सिंह को भी बालाजी के मंदिर में ले जाकर सनातन धर्म के अपमान के लिए माँफी मंगवाना चाहिए। विशेष विमान के भाड़ा का हिसाब भी सी.बी.आई. और ईडी को देना चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित झारखंड दौरा पर सिन्हा ने कहा कि जो अपने घर में महत्वहीन  हो गए है वे झारखंड में भी फ्लॉप हो जाएंगे। यह खुशफहमी का दौरा है। बिहार की जनता इनके जंगलराज से परेशान है। ये कांग्रेस पर हार का ठीकरा फोड़ रहे हैं। कुछ माह बाद इनका भी वही हाल होगा। 

सिन्हा ने कहा कि भ्रष्टाचार के नायक लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार को पलटू राम और सिद्धांतविहीन बना दिया है। अब उन्ही के अनुसार ये चल रहे हैं। ये सुशासन को छोड़कर अब कुशासन के पुरोधा बन गए हैं। प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रवक्ता कुंतल कृष्ण तथा मीडिया सहप्रभारी  प्रभात मालाकार औऱ सुनील सेवक भी मौजूद रहे।

Suggested News