बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में नीलम हत्याकांड को लेकर परिजनों से मिले नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, सरकार और प्रशासन पर जमकर बोला हमला

भागलपुर में नीलम हत्याकांड को लेकर परिजनों से मिले नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, सरकार और प्रशासन पर जमकर बोला हमला

BHAGALPUR : भागलपुर के पीरपैंती स्थित पीरपैंती बाजार में मोहम्मद शकील द्वारा महिला नीलम देवी के हत्या मामले के बाद जहां पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा देर रात मृतका के परिजनों से मिलने उसके गांव दिलौरी पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके बाद आज विजय सिन्हा ने आज सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार पर हमला बोला है। 


विजय सिन्हा ने कहा कि श्रद्धा की हत्या बन्द कमरे में हुई थी। यहां बीच बाजार में हत्या कर दी गयी। प्राइवेट पार्ट को काट दिया गया। घटना के बाद पुलिस इस गिरफ्तारी नहीं कि जब हमारे आने की बात हुई तो गिरफ्तारी की गई है और इसके बाद केस को हल्का कर दिया जाएगा। सरकार को इस मामले को गम्भीरता से लेना चाहिए। यहाँ का पुलिस प्रशासन एसपी एसएसपी दारू, गिट्टी ,बालू के अवैध उगाही में लगा हुआ है। हर गाड़ी से हजार हजार रुपए रुपये ली जाती है, इसमें कुछ माननीय भी शामिल है। 

उन्होंने कहा की मोहम्मद शकील से आसपास के लोग परेशान है महिलाओं व लड़कियों से छेड़खानी की जाती है। कई बार पुलिस में शिकायत की गई है। लेकिन कार्रवाई नहीं होती है। गाय को काट दिया गया था। मंदिर तोड़ कर मदरसे का रूप दिया गया था। लोगों ने शिकायत की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद सरेआम इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया। 

बता दें कि 3 दिसम्बर को देर शाम भरे बाजार में सरेआम शकील मियां और उसके भाई ने मिलकर धारदार हथियार से महिला के स्तन समेत कई अंगों को काट दिया। इसके बाद दोनों फरार हो गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी थी। पांच थानों की पुलिस ने 48 घण्टे के अंदर दोनो अपराधीयों को गिरफ्तार कर लिया। महिला नीलम देवी और शकील मियां के बीच अवैध सम्बन्ध का मामला सामने आया था। शकील का महिला के घर रोज आना जाना था। ये बात महिला के पति अशोक यादव को नहीं भाता था। जिसके बाद उसने घर मे आने के लिए मना किया था। जिससे शकील गुस्से में आ गया और बीच बाजार में वीभत्स घटना को अंजाम दिया।

भागलपुर से अंजनी कश्यप की रिपोर्ट 

Suggested News