बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने बिहार पुलिस पर कसा तंज, कहा नेशनल क्राइम ब्यूरो की रिपोर्ट ने खोली पोल

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने बिहार पुलिस पर कसा तंज, कहा नेशनल क्राइम ब्यूरो की रिपोर्ट ने खोली पोल

PATNA : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के द्वारा "भारत में अपराध -2022" का रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह साबित हो गया कि महागठबंधन सरकार में जंगल राज है। सिन्हा में कहा कि लखीसराय में आज महिला सहित तीन लोगों की हत्या की कोशिश में महिला की गला रेतकर हत्या कर दी और दो घायल बच्चों का पी.एम.सी.एच में इलाज चल रहा है। वहाँ आकर उनका हाल-चाल जाना। 

सिन्हा ने कहा कि बिहार में हत्या एवं अपराध के सैंकड़ों मामलों में एफ.आई.आर दर्ज नहीं किया जाता है। बिहार पुलिस का स्टेट क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो में अपराधों का अद्द्तन डाटा इंट्री नहीं किया जाता है। अभी भी उसमें 2021 के ही आंकड़े दर्ज हैं। 

सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय रिकॉर्ड में बिहार हत्या, पुलिस पर हमला और साईबर क्राइम में अग्रणी है। वर्ष 2022 में 2930 हत्या, 522 पुलिस कर्मियों पर हमला, 10285 साईवर अपराध, 11822 अपहरण सहित 4736 आपराधिक घटना हुई जिसमें 60 सांप्रदयिक एवं धार्मिक दंगे हुई हैं। राज्य में आई.पी.सी के तहत संज्ञेय घटनाओं में 23 प्रतिशत की वृद्धि चिंताजनक है। बिहार पुलिस के अधिकारी भी विभिन्न श्रेणियों के अपराधों में वृद्धि को स्वीकार करते हैं। 

सिन्हा ने कहा कि शराबबंदी से जुड़े 5000 मामले भी राज्य में प्रतिवर्ष जुड़ रहे हैं। अपराधियों को सत्ता और शासन का सहयोग के कारण इनका मनोबल काफी ऊंचा है। इन्हें न तो सरकार का भय है न शासन-प्रशासन का। 

सिन्हा ने कहा कि सरकार उदासीन और निष्क्रिय है। अपराधियों के कारण राज्य में मचे हाहाकार से इनको कोई लेना-देना नहीं है। अपराधियों की जब इच्छा होती है तो आत्मसमर्पण करता है और जब इच्छा होती है तो सरेंडर करता है। भाजपा, सरकार की विफलता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाएगी। वर्ष 2024 औऱ 25 में इनके गुंडा राज को जनता के सहयोग से समाप्त कर दिया जाएगा।

Suggested News