बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दुर्गा पूजा को लेकर बिहार में पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

दुर्गा पूजा को लेकर बिहार में पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

पटना. बड़ी खबर बिहार पुलिस को लेकर है। दुर्गा पूजा को लेकर बिहार में पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द हो गयी है। 26 सितंबर से 8 अक्टूबर तक ये छुट्टियां रद्द रहेगी। दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार विशेष परिस्थितियों में छुट्टी रद्द नहीं होगी।

पुलिस कर्मियों की रद्द छुट्टी को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक लॉ एंड ऑर्डर ने आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि दुर्गापूजा 2022 के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सद्भाव बनाये रखने के लिए 26.09.2022 से 08.10.2022 तक सभी प्रकार के अवकाश (विशेष परिस्थिति को छोड़कर) रद्द किया जाता है। वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, समादेष्टा, प्राचार्य आदेश का ससमय अनुपालन सुनिश्चित कराएं।


26 सितंबर से नवरात्र आरंभ

बता दें कि शारदीय नवरात्र 26 सितंबर से आरंभ हो रहा हैं। पांच अक्टूबर को विजयादशमी है। शारदीय नवरात्र को लेकर अभी से तैयारी आरंभ हो गया है। दुर्गा मंदिरों मंदिरों की साफ-सफाई, रंग-रोगन का काम शुरू हो गया है। प्रतिमा निर्माण, पंडाल निर्माण को लेकर जोरों से तैयारी है। कुछेक जगहों पर रावण बध का भी आयोजन किया जाता है।

सरकारी कर्मचारी-अधिकारियों के वेतन को लेकर आदेश

वहीं दुर्गा पूजा को लेकर बिहार के सभी सरकारी अधिकारियों-कर्मियों के वेतन के लिए भी बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस महीने की 26 तारीख को वेतन का भुगतान हो जाएगा। इस संबंध में सरकार ने कल ही पत्र जारी कर दिया है।  वित्त विभाग के सचिव लोकेश कुमार प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम, कोषागार पदाधिकारी, सभी विभागों के सचिव, विधानसभा, विधानपरिषद और राज्यपाल के प्रधान सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि आने वाले दिनों में दुर्गा पूजा है। सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को सितंबर महीने का वेतन भुगतान 26 सितंबर से शुरू कर दिया जाए।

 

Suggested News