बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रेलवे की नौकरी छोड़कर कर रहा था ठगी का काम, पुलिस ने दबोचा

रेलवे की नौकरी छोड़कर कर रहा था ठगी का काम, पुलिस ने दबोचा

JAMSHEDPUR : पुलिस ने साइबर क्राइम के एक और गिरोह का खुलासा है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से कई एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, प्रिंटिंग और लेमिनेशन मशीन आदि बरामद किया है। 

साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि इस गिरोह में कुल सात सदस्य हैं। इनमें से दो एमजीएम थाना अंतर्गत मुखियाडांगा निवासी सोनू महतो और घाटशिला निवासी प्रदीप मजूमदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस थाना में दोनों से पूछताछ कर रही है। 

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक सोनू महतो गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित इंडियन बैंक में खाता अपटूडेट कराने गया था। बैंक कर्मियों को संदेह हुआ तो उसे पकड़ लिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सोनू महतो की निशानदेही पर गुरुवार रात ही पुलिस ने प्रदीप को गिरफ्तार किया गया।

भोले-भाले लोगों का फर्जी खाता खुलवाते थे आरोपी


 थाना प्रभारी ने बताया कि गिरोह के सदस्य लोगों से मोबाइल टावर लगाने और लॉटरी लगने के नाम पर ठगी करते थे। गिरोह के मुख्य सदस्य प्रदीप मजूमदार के खाते में पिछले छह माह में करीब एक करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है। वहीं, सोनू महतो के खाते में 10 लाख रुपए मिले, जिसे सीज कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि धराए दोनों आरोपी भोले-भाले लोगों का फर्जी खाता खुलवाते थे। उक्त खातों में ठगी के पैसों को रखा जाता था।

नौकरी छूटने पर ठगी का रास्ता चुना

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान प्रदीप मजूमदार ने बताया कि वह चक्रधरपुर में ग्रुप डी में रेलवे का कर्मचारी था। उसके सीनियर उससे घर का काम करवाते थे। मना किया तो 2012 में उसे काम से निकाल दिया। पीएफ के पैसे व एफीडेबिट बनाने के दौरान जमशेदपुर कोर्ट में उसकी मुलाकात जयराम टुडू से हुई, जिसके बाद से उसने ठगी का रास्ता चुना। 

Suggested News