घोड़ी, कार और हेलीकॉप्टर को छोड़ शादी में करना था कुछ नया, इसलिए जेसीबी में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा

DESK : शादियों में बारात लगाने के लिए लोग महंगी कार, घोड़ी या बग्घी के साथ अब कई जगहों पर हेलीकॉप्टर तक बुक कर लेते हैं। लेकिन गुजरात के एक युवक को अपनी शादी में कुछ अलग करना था, इलसिए उसने अपनी जेसीबी में बैठकर अपनी दुल्हनियां को लेने के लिए पहुंचा। बारात ले जाने के इस अनोखे तरीके की इलाके में खूब चर्चा हो रही है। 

मामला गुजरात के नवासारी से सामने आया है। यहां दूल्हा एक JCB में बैठकर बारात लेकर पहुंचा। जब वह विवाह स्थल पर पहुंचा तो दुल्हन पक्ष के लोग भी यह नजारा देखकर हैरान रह गए। दूल्हे का नाम केयूर पटेल है। उसने कहा- सब लोग गाड़ी लेकर आते हैं...मैं कुछ अलग करना चाहता था, इसलिए JCB लेकर आया। घोडिया पटेल समाज के इस दूल्हे की शादी आदिवासी परंपरा के अनुसार हुई।

केयूर ने बताया कि उसने यह आइडिया यूट्यूब पर पंजाब की शादी का एक वीडियो देखकर लिया था। अब नवसारी जिले के चिखली गांव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि JCB को फूलों से सजाया गया था। यहां तक कि दूल्हे के बैठने के लिए उसमें सोफा भी लगवाया गया। इसके अलावा JCB को वोबोक्स में रंग-बिरंगे मंडप के कपड़े से भी सजाया गया था।

Nsmch
NIHER

इस दौरान गांव के लोग इस अनोखी बारात को देखने के लिए इक्ट्ठा हो गए। दूल्हे को देखने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता दिखी। किसी ने उसका वीडियो बनाया तो किसी ने JCB पर बैठे दूल्हे के साथ सेफ्ली ली। इस बीच ढोल नगाड़ो पर नाचती गाती बारात दुल्हन के घर पहुंची।

पहली बार बारात के लिए JCB बुक

जानकारी के मुताबिक, नवसारी में ऐसा पहली बार हुआ है, जब शादी में जा रही किसी बारात के लिए JCB बुक कराया गया हो। हालांकि, इससे पहले देश के दूसरे शहरों में भी ऐसी अनोखी बारात देखने को मिल चुकी है। कुछ महीने पहले ऐसा ही मामला MP के बैतूल से सामने आया था, जब एक दूल्हा खुद JCB पर बैठकर बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। अपने दोस्तों के साथ ही JCB पर डांस भी किया। राजगढ़ में टाटा कंसल्टेंसी में कार्यरत सिविल इंजीनियर अंकुश जायसवाल की शादी पाढर निवासी संजय मालवीय की बेटी स्वाति के साथ थी।