बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार पहुंचा लेट्स इंस्पायर अभियान, बोले आईपीएस विकास वैभव - बिहार की खोई गौरव गाथा को फिर से बुलंदियों पर पहुंचाए युवा

कटिहार पहुंचा लेट्स इंस्पायर अभियान, बोले आईपीएस विकास वैभव - बिहार की खोई गौरव गाथा को फिर से बुलंदियों पर पहुंचाए युवा

KATIHAR : लेट्स इंस्पायर बिहार के कारंवा 31वां पड़ाव के रूप में युवा संवाद कार्यक्रम के माध्यम से आईपीएस विकास वैभव आज कटिहार के युवाओं को संबोधित किया। शहर के नगर भवन में इस युवा संवाद कार्यक्रम के बाद आईपीएस विकास वैभव ने कहा कि बिहार गौरवशाली व्यक्तित्व और गौरव कथा के कारण धनी रहा है। मगर किसी कारण से वह गौरव गाथा कमजोर पड़ता गया है। 

विकास वैभव ने कहा  एक बार फिर से उसी पहचान को वापस लाने के लिए सम्मिलित प्रयास से कैसे बिहार के गौरव गाथा को एक बार फिर विश्व पटल पर रखा जाए इसी को लेकर युवाओं को प्रेरित करने का कोशिश किया जा रहा है। उन्होंने कहा सीमांचल का पहला जिला और बिहार के 31वां जिला के रूप में आज कटिहार में इसी उद्देश्य के तहत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजित किया गया।

बिहार के बिना भारत विकसित नहीं

विकास वैभव ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है। लेकिन यह तभी संभव होगा, जब बिहार विकसित हो। बिहार जैसे पिछड़ राज्यों का जब तक पूरी तरह से विकास नहीं हो जाता है, तब भारत विकसित नहीं हो सकता है। उन्होंने लेट्स इंस्पायर के उद्देश्यों को लेकर बताया कि इसके तहत हम बिहार के लोगों को अपने राज्य के प्रति गर्व कराने का कोशिश कर रहे हैं। 

Suggested News