बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अवैध संबंधों की भेंट चढ़ी जिंदगी : नाराज पति ने पहले पत्नी की गला घोंटकर हत्या की, खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

अवैध संबंधों की भेंट चढ़ी जिंदगी : नाराज पति ने पहले पत्नी की गला घोंटकर हत्या की, खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

JAMUI : अवैध संबंधों का एक और दुष्परिणाम देखने को मिला है, जब पत्नी के अवैध संबंधों ने नाराज पति ने पहले उसकी गला दबाकर हत्या की, बाद में खुद का भी गला रेतकर अपनी जान देने की कोशिश की। हालांकि समय रहते ग्रामीणों ने उसकी जान बचा ली। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने घटना की जांच शुरू  कर दी है। पुलिस ने मारी गई महिला का नाम संगीता हेंब्रम और उसके पति का नाम छोटे लाल हेंब्रम बताया है। 

मामला जिले के सोना थाना के लोहा पंचायत के सुखासन(निमियातरी) गांव का है। पुलिस के अनुसार उसने पहले पत्नी संगीता हेम्ब्रम (28) की हत्या उसी के साड़ी से गला घोंट कर दी। उसके बाद धारदार हथियार से अपना गला काट कर अपनी जान देने की भी कोशिश की।  जांच में जुटी पुलिस के अनुसार आरोपी पति नशे की हालत में था और नशे में ही उसने इस घटना का अंजाम दिया।

छह साल पहले हुई शादी, दो छोटे बच्चे

मृतक महिला के चाचा मोतीलाल हेंब्रम ने बताया कि मेरी भतीजी की शादी 2015 में छोटेलाल हेंब्रम से हुई थी। दो बच्चे भी हैं। एक शंकर, जिसकी उम्र 3 वर्ष। दूसरा बाबूराम, जिसकी उम्र 2 वर्ष है। दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था। लेकिन परिजनों को जानकारी नहीं थी। सोमवार दोपहर को ग्रामीणों से जानकारी मिली कि भतीजी की हत्या कर दी गई है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

अवैध संबंध को बताया जा रहा है कारण

ग्रामीणों की मानें छोटेलाल हेंब्रम में पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध होने के शक में उसकी हत्या कर दी। पड़ोसियों ने बताया कि इस बात को लेकर पति और पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। सोमवार की सुबह भी दोनों के बीच विवाद हुआ।  घटना के समय पति पत्नी के अलावा घर मे कोई नहीं था। वहीं सोना थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने बताया कि मामला अवैध संबंध का है, जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या फांसी लगाकर कर दी। फिर खुद भी धारदार हथियार से अपने गले को काट लिया है। जिससे उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

घटना की बाबत एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद ने बताया कि आपसी विवाद में हत्या की बात सामने आई है। अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस कई बिंदु पर जांच कर रही है। 


Suggested News