फुटबॉल मैच के दौरान मैदान में गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से दो खिलाड़ियों की हुई मौत

DESK : एक गांव में रविवार दोपहर एक फुटबॉल मैच के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो फुटबॉल खिलाड़ियों की मौत हो गई। इस दौरान और कम से कम 25 लोग घायल भी हो गए। इस घटना के बाद यहां हड़कंप मच गया। घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना ओडिशा के सुंदरगढ़ से जुड़ी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार दोपहर सुंदरगढ़ जिले के नुआगांव प्रखंड के बनीलता क्षेत्र के एक खेल के मैदान में एक फुटबॉल मैच चल रहा था। अचानक आसमान में बादल छा गए और बारिश होने लगी। खिलाड़ी कवर लेने के लिए दौड़ रहे थे इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी। इससे दो फुटबॉल खिलाड़ियों की मौत हो गई। कई अन्य खिलाड़ियों और दर्शकों सहित 25 घायल हो गए। मरनेवाले दोनों खिलाड़ियों की पहचान परतगुटा गांव के माइकल सुरीन (16) और अजय लखुआ (23) के रूप में की गई है। जबकि 12 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें राउरकेला के इस्पात अस्पताल रेफर कर दिया गया।
देश में सबसे अधिक मौतें ओडिशा में
बता दें कि ओडिशा देश में सबसे अधिक बिजली गिरने वाला राज्य है। पिछले दो दशकों में 21.73 लाख आकाशीय बिजली गिरने की घटना का दावा किया गया है। इसमें 5,706 लोगों की जान गई है। 2001, 2017 और 2018 को छोड़कर 2000 और 2020 के बीच हर साल ओडिशा में 10,000 से अधिक घटना हुए हैं।