बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, औरंगाबाद में युवक और सासाराम में दो महिलाओं की हुई मौत

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, औरंगाबाद में युवक और सासाराम में दो महिलाओं की हुई मौत

SASARAM : जिले के चेनारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि एक महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया की दोपहर में रामगढ़ गांव के आसपास के इलाकों में जमकर बारिश शुरू हुई। इस बीच गांव की कुछ महिला धान के फसल में सोहनी का कार्य में लगी हुई थी। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ गांव निवासी निरंकार राम की पत्नी सुमित्रा देवी और सुरेंद्र राम की पत्नी सोनी देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. जबकि ददन राम की पत्नी प्रभावती देवी का हालत नाजुक बनी हुई है। 


बता दें कि आकाशीय बिजली गिरने के बाद ग्रामीणों के द्वारा तीनों महिलाओं को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने 2 महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक महिला का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। इस संबंध में प्रभारी थाना अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही थाने में मौजूद पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंची हुई है। दो महिला की मौत की पुष्टि डॉक्टरों के द्वारा की गई है। जबकि एक महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वही अंचलाधिकारी शाह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी निशांत कुमार ने बताया कि आपदा प्रबंधक के तहत मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपए आपदा की राशि दी जाएगी। 

वहीँ औरंगाबाद में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जहां एक युवक की मौत हो गई। वही तीन अन्य लोग घायल होकर बाल-बाल बच गए हैं। घटना बारूण थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव की हैं। मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि चार युवक खेत में धान की निकोनी का काम कर रहे थे। तभी तेज हवा के साथ बारिश आ गई और अचानक आकाशीय बिजली गिर पड़ी। जिससे एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग  हल्की घायल होते हुए बाल-बाल बच गए। 

मृतक की पहचान सियाराम पासवान के रूप में हुई है। मृतक के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद बच्चे समेत पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है। 

सासाराम से रंजन और औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News