बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अफसरशाही से त्रस्त मंत्री की गुहार: जीवेश मिश्रा की गाड़ी को रोक कर DM-SSP की गाड़ी किया गया पास, मंत्री का सदन में सीधा आरोप- मंत्री बड़ा या एसपी-डीएम?

अफसरशाही से त्रस्त मंत्री की गुहार: जीवेश मिश्रा की गाड़ी को रोक कर DM-SSP की गाड़ी किया गया पास, मंत्री का सदन में सीधा आरोप- मंत्री बड़ा या एसपी-डीएम?

पटनाः बिहार विधानसभा में आज अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई। सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार ने प्रश्नकाल के दौरान सदन में उठकर कहा कि आज यह स्पष्ट होना चाहिए कि एसपी-डीएम बड़ा या सरकार।डीएम-एसपी की वजह से हमारी गाड़ी को रोक दी गई। आज सदन में सरकार क्लीयर करे।

मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि आज जब हम सदन आ रहे थे इसी दौरान उनकी गाड़ी को रोक दी गई। कहा गया कि एसपी-डीएम जा रहे हैं इसलिए आप नहीं जा सकते। यह तो अजीब स्थिति है। वैसे डीएम-एसपी को तुरंत सस्पेंड किया जाना चाहिए। मंत्री के इस बात पर सदन में भारी हंगामा हुआ। विपक्ष पूरी तरह से मंत्री जीवेश मिश्रा के साथ खड़ा हो गया। अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि विधायकों की प्रतिष्ठा सबसे बड़ी है। सरकार की तरफ से ससंदीय कार्य मंत्री सदन में जवाब देंगे। 

सरकार ने अध्यक्ष के पाले में डाला गेंद

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि मंत्री जी ने कहा कि विधानसभा परिसर में यह वाकया हुआ है। ऐसे में पूरा अधिकार विधानसभा अध्यक्ष का है। आसन जो निर्णय ले सरकार इस पर तैयार है। 


Suggested News