बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शराब माफिया ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, महिला जवान सहित चार पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल

शराब माफिया ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, महिला जवान सहित चार पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल

SASARAM: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। राज्य में आए दिन अपराधी बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। आम खास को तो छोड़िए अब इन अपराधियों ने लगातार पुलिस को भी अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला रोहतास का है। जहां एक बार फिर शराब माफिया को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया है। बताया जा रहा कि शराब माफियाओं ने पुलिस की टीम को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है।  

दरअसल, घटना करगहर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर का है। जहां पुलिस शराब माफिया कुंदन पासवान को गिरफ्तार करने गई थी। वहीं शराब माफियाओं ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस घटना में करगहर के थानाध्यक्ष विजय कुमार सहित चार पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।वहीं घायलों में एक महिला जवान वर्षा कुमारी भी शामिल है।

बताया जा रहा कि, थानाध्यक्ष सहित पुलिस कर्मियों ने भाग कर जान बचाई है। वहीं करगहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी घायलों का इलाज कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले का जांच कर रही है। 

Suggested News