बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वासेपुर डॉन फहीम खान के करीबी नन्हे खान को दिनदहाड़े मारी गई 5 गोली, गम्भीर स्थिति में भेजा गया अस्पताल

वासेपुर डॉन फहीम खान के करीबी नन्हे खान को दिनदहाड़े मारी गई 5 गोली, गम्भीर स्थिति में भेजा गया अस्पताल

DHANBAD : धनबाद का वासेपुर एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला है। बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के अली नगर में नन्हे सिंह पर गोली चलाई गई है। जमीन विवाद में वासेपुर डॉन कहे जाने वाले फहीम खान के करीबी नन्हे खान पर 5 गोली चलाई गई। 

इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। फायरिंग में पांचों गोली नन्हे खान को लगी है। गम्भीर स्थिति में नन्हे खान को एसएमएमसीएच अस्पताल  लाया गया है। जहाँ उसकी स्थिति गम्भीर बनी हुई है। डॉक्टर उसके शरीर से गोलियों को निकालने में जुटे हैं।

फहीम खान के बेटे इकबाल खान ने बताया कि नन्हे खान पर पांच गोली चलाई गई है। जिनकी स्थिति गम्भीर बनी हुई है। उसने कहा की गोली चलाने वाले प्रिंस खान, बंटी खान, हैदर और 2 लोग है। उन्होंने कहा की इस मामले को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग करते है। घटना के बाद बैंक मोड़ पुलिस जांच में जुट गई है।

Suggested News