बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज की राबड़ी देवी व तेजस्वी यादव से मुलाकात पर गठबंधन की अटकलें होने लगी तेज

लोजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज की राबड़ी देवी व तेजस्वी यादव से मुलाकात पर गठबंधन की अटकलें होने लगी तेज

पटना... लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रिंस राज मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की। उनके मुलाकता के बाद अब सियासी गलियारों में लोजपा और राजद के गठबंधन पर भी अटकलें तेज होने लगी है। हालाकि लोजपा प्रदेश अध्यक्ष की मानें तो वो दिवंगत नेता रामविलास पासवान के श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने को लेकर न्यौता देने राबड़ी आवास आये थे। प्रिस राज ने कहा है कि राबड़ी देवी के परिवार से उनके परिवारिक संबंध हैं। इस मुलाकात को राजनीतिक रूप से जोड़कर ना देखा जाए।

गौरतलब है कि एनडीए गठबंधन का हिस्सा रहे एलजेपी का बिहार चुनाव में भूमिका को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में राजनीतिक विरोधी माने जाने वाले एलजेपी और आरजेडी के नेताओं की मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। 


इसी महीने निधन

बता दें कि केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का इसी महीने 8 तारीख को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। 74 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। इस बात की जानकारी उनके बेटे व लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सोशल मीडिया में पोस्ट शेयर की दी थी। इसके बाद अब राम विलास पासवान का श्राद्ध कार्यक्रम किया जा रहा है। इसके लिए ही राबड़ी देवी व उनके परिवार के सदस्यों से मिलने पहुंचने की बात लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने कही है।

चिराग ने मोदी समेत इन नेताओं को भेजा न्योता

लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और मोदी मंत्रिमंडल का हिस्सा रहे स्वर्गीय रामविलास पासवान के श्राद्धकर्म की तैयारियां जोरों पर है। रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने अपने पिता के श्राद्धकर्म में भाग लेने के लिए देशभर के नेताओं को न्योता भेजने का काम शुरू कर दिया है। 20 अक्टूबर को पटना में देशभर से नेता और पासवान के चाहने वाले जुटेंगे। एलजेपी नेताओं का कहना है कि इस श्राद्धकर्म के कार्यक्रम में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बिहार के सीएम नीतीश कुमार समेत मोदी मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों और सासदों को न्योता भेजने का काम शुरू हो गया है।


Suggested News