बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मधुबनी पहुंचे लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, कहा- अस्पताल बनाने की बात तो करतें है लेकिन...

मधुबनी पहुंचे लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, कहा- अस्पताल बनाने की बात तो करतें है लेकिन...

MADHUBANI: लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को मधुबनी पहुंचे। जहां लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता के द्वारा रामपट्टी राजघाट मैदान में जन संवाद सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। चिराग पासवान इस समारोह में भाग लिए। वहीं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। मिथिलारीति रिवाज के अनुसार उन्हें पेंटिंग और पाग डोप्टा से सम्मानित किया गया।

चिराग पासवान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जनता दल यू व महागठबंधन की सरकार बिहार को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अस्पताल बनाने की बात कर रहे हैं लेकिन जो अस्पताल हैं उनकी हालत देखिए बद से बत्तर हो चुकी है। उसे सुधारने के लिए कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। बिहार को बदलने की जरूरत है। विकसित बिहार के निर्माण करने में हम लोगों ने कई साल सपना देखा है,और आप सब का साथ रहा तो बिहार को विकसित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 

उन्होंने कहा कि बुजुर्गों व युवा बिहार को विकसित देखना चाहता है। आज बिहार की युवा दूसरे राज्य में शिक्षा और रोजगार के लिए जाता है। आजादी के 75 साल बाद भी हमारे राज्य पिछड़ा है। उन्होंने कहा कि जब दूसरे राज्य में जाते हैं तो विकास के बारे में उसे जगह के लोग बोलते हैं कि मल्टीप्लेक्स शॉपिंग मॉल,बुलेट ट्रेन जैसे बड़े-बड़े थिएटर लगाने की बात करते हैं। और हम लोग विकास की बात करते है। महागठबंधन की सरकार पिछले दो दशक से बिहार के नेतृत्व कर रही हैं।  लेकिन जब बिहार में विकास की बात करें तो, बेहतर शिक्षा, हॉस्पिटल, बेरोजगारों के लिए रोजगार नहीं दिया जाता है। 

बिहार के युवा जब दूसरे राज्य में कमाने को लिए जाते हैं, तो उन्हें गाली देकर उनके साथ मारपीट किया जाता है। साथ ही उन्हें भगाया जाता है। जो दुर्भाग्य है। पहले बिहार के लोग गन्ने की खेती कर चिनिमिल में ले जाकर बेचता था। जिससे रोजगार व गरीब लोगों का घर चलता था। पर बिहार में जितने भी चीनी मिल थे।सभी चीनी मिल को बंद कराने में सीएम नीतीश कुमार का ही हाथ है। उन्होंने कहा कि, बिहार में ऐसी सरकार बिहार के लोगों व युवाओं को नहीं चाहिए जो उनके लिए बेहतर कार्य नहीं कर सकती है।

Suggested News