जहानाबाद में लोजपा (रा) ने चलाया सदस्यता अभियान, महिला नेत्री ने लोगों से की चिराग पासवान के हाथों को मज़बूत करने की अपील

JEHANABAD : रविवार को जहानाबाद शहर के अरवल मोड़ पर लोजपा (रामविलास) के द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। इस सदस्यता अभियान में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंदु कश्यप मौजूद रही। 


इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश के अनुसार हम लोगों ने आज पार्टी की सदस्यता अभियान की शुरुआत की है ताकि हमारी पार्टी मजबूत हो। 

Nsmch
NIHER

उन्होंने कहा की बिहार और बिहारी के सम्मान के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग हमारी पार्टी में जुड़े। लोगों के पार्टी में जुड़ने के साथ चिराग पासवान के हाथों को मजबूती मिलेगी। जिससे हम सभी बिहारवासियों को वह सम्मान प्राप्त करवाएंगे। जिससे अभी तक हम वंचित हैं।

जहानाबाद से रितेश कुमार की रिपोर्ट