बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रधानमन्त्री के जन्मदिन को सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी लोजपा, पशुपति पारस करेंगे पौधारोपण

प्रधानमन्त्री के जन्मदिन को सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी लोजपा, पशुपति पारस करेंगे पौधारोपण

NEW DELHI : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा कि कल देश के प्रधानसेवक नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस है। कल लोक जनशक्ति पार्टी ने दिल्ली स्थित लोजपा के केन्द्रीय कार्यालय सह केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार के आवास 18, डॉ राजेन्द्र प्रसाद रोड, नई दिल्ली में सुबह 11.00 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। 

उन्होंने कहा की कल के आयोजन में आवास के बाहर मंदिर में पशुपति कुमार पारस के द्वारा गरीबों को भोजन तथा पौधारोपण का कार्यक्रम किया जाएगा। केन्द्रीय कार्यालय के अन्दर भव्य तरीके से तैयारी की जाएगी। जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता तथा नेता उपस्थित रहेगें, जो प्रधानमंत्री का जन्मदिन केक काटकर तथा एक दूसरे को केक खिलाकर बधाई देगें। कल के शुभ योग में प्रधानमंत्री का जन्मदिन तथा भगवान विश्वकर्मा पूजा एक साथ है। 

उन्होंने कहा की भगवान विश्वकर्मा प्राचीन भारत के पहले सिविल इंजीनियर थे और प्रधानमंत्री आज के आधुनिक भारत के सबसे शक्तिशाली और समृद्ध गौरवशाली भारत के सिविल इंजीनियर हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत की गरिमा एवं गौरव बढ़ा है और हमें विश्वास है की आगे यह निरन्तर बढ़ता रहेगा। इस अवसर पर हमलोग ईश्वर से कामना करेंगे की प्रधानमंत्री का जो आयु है वह दिघार्यु हो लम्बा जीवन उनको मिले। जिससे हम भारत के लोगों को प्रधानमंत्री का इसी तरह से स्नेह और प्यार मिलता रहे और विकास की गाथा अनवरत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चलती रहे।

दिल्ली से धीरज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News