बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अब 31 जुलाई तक जिले में जारी रहेगा लॉकडाउन, सख्ती से पालन कराने के लिए सड़क पर उतरा प्रशासन

अब 31 जुलाई तक जिले में जारी रहेगा लॉकडाउन, सख्ती से पालन कराने के लिए सड़क पर उतरा प्रशासन

Nawada : कोरोना संक्रमण के बढ़ते रफ्तार को लेकर राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में एकबार फिर से लॉकडाउन का एलान किया है। यह लॉकडाउन आज 16 से 31 जुलाई तक जारी रहेगा। 

इस राज्य सरकार द्वारा जारी किये आदेश के बाद जिला प्रशासन लॉकडाउन का पूरी सख्ती के साथ पालन कराने में जुटी गई है। जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमों का पालन कराने का निर्देश जारी किया गया है। आज सुबह से ही नवादा सदर एसडीएम उमेश भारती ने माइकिग के माध्यम से शहर में घूम-घूमकर लॉकडाउन नियमों की लोगों को जानकारी दी। 


उन्होंने कहा कि जिस तरह पहले से जरूरी सामग्री की दुकानें निर्धारित समय से खुल रही थी। उसी प्राकर दुकानें खुलेगी। दुकानदारों का मास्क लगाना अनिवार्य है। इसके अलावा सभी लोगों को मास्क लगाना है। साथ ही शारीरिक दूरी का पालन भी करना है।

एसडीएम ने कहा कि धार्मिक स्थल खुलने पर पूर्ण रोक रहेगा। सभी लोगों को नियमों को नियमों का पालन कराना है। लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कारवाई की जाएगी। और जुर्माना राशि वसूल की जाएगी। उन्होंने शहरवासियों से लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील की।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News