बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मगध विश्वविद्यालय में तालाबंदी, संबद्ध डिग्री महाविद्यालय के शिक्षाकों ने किया प्रदर्शन

मगध विश्वविद्यालय में तालाबंदी, संबद्ध डिग्री महाविद्यालय के शिक्षाकों ने किया प्रदर्शन

बोधगया. शुक्रवार को गया जिला के मगध विश्वविद्यालय बोधगया के संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षाकों ने विश्वविद्यालय में प्रर्दशन कर पूर्ण तालाबंदी करते हुए धरना पर बैठे। वहीं इस तालाबंदी को मगध विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने पुरजोर समर्थन किया। अपनी मांगों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इन लोगों की मांगे है कि संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों का विश्वविद्यालय स्तर पर लंबित अनुदान राशि भुगतान करने, महाविद्यालय के आंतरिक श्रोत से आय का 70 प्रतिशत शिक्षाकर्मियों को वेतन मद में भुगतान सुनिश्चित करने, अनुशंसित पद को स्वीकृत करने, कालेज सेवा आयोग/चयन समिति से अनुमोदित शिक्षकों को शोध निदेशक बनाने, शासी निकाय/तदर्थ समिति गठन के लंबित मामलों का निराकरण करने, मूल्यांकन पारिश्रमिक राशि एक सप्ताह के अन्दर भुगतान करने, छात्रों का मूल प्रमाण पत्र जारी करने, संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों में अंगिभूत महाविद्यालय के भांति नामांकन की सीटों में वृद्धि आदि मांगों को लेकर धरना पर बैठे प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस प्रदर्शन में उपस्थित पटना, नालन्दा, नवादा, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद एवं गया जिल के सैकड़ों शिक्षाकर्मियों ने शुक्रवार को गया जिला के मगध विश्वविद्यालय बोधगया के मुख्यालय के समक्ष प्रर्दशन कर पूर्ण तालाबंदी करते हुए धरना पर बैठे। आज के तालाबंदी को मगध विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने पुरजोर समर्थन किया।

                                                                                                                                pls like & subscribe

Suggested News