बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजधानी एक्सप्रेस से कटकर लोको पायलट की हुई मौत, गया में मच गया चित्कार

राजधानी एक्सप्रेस से कटकर लोको पायलट की हुई मौत, गया में मच गया चित्कार

GAYA: बिहार के गया में बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी अनुसार गया जिले में राजधानी एक्सप्रेस से कटकर लोको पायलट की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, लोको पायलट लाइट इंजन को गझण्डी के लोको बफर में खड़ा करके ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान वो राजधानी एक्स्प्रेस की चपेट में आ गए। वहीं मौके पर ही लोको पायलट की मौत हो गई। लोको पायलट की पहचान पंकज कुमार सिंह के तौर पर हुई है।

दरअसल, पूरा मामला गुरपा स्टेशन से गझण्डी स्टेशन के बीच का है। जिसमें लोको पायलट की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर जवाहरलाल घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही घटना की जानकारी जीआरपी को दी गई है। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी अनुसार घटना अहले सुबह करीब साढ़े तीन बजे की है। जब लोको पायलट पंकज सिंह नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। लेकिन इस हादसे की वजह क्या रही। इसकी सच्चाई सामने नहीं आ सकी। क्या वाकई लोको पायलट को ट्रैक पर आती राजधानी एक्सप्रेस दिखाई नहीं दी। या फिर इस घटना के पीछे की वजह कुछ और है। ये तो पुलिस की जांच में ही सामने आ सकेगा।  

Suggested News