बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोहिया की पुण्य-तिथि आज, राज्यपाल फागू चौहान और सीएम नीतीश ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजली

लोहिया की पुण्य-तिथि आज, राज्यपाल फागू चौहान और सीएम नीतीश ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजली

PATNA : भारत के स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर चिंतक और समाजवादी राजनेता राममनोहर लोहिया की आज पुण्यतिथि है। बिहार सरकार की ओर से लोहिया की पुण्य तिथि को राजकीय समारोह के रुप में मनाया जा रहा है। 

पटना के लोहियानगर स्थित लोहिया उद्यान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी समेत कई मंत्री और नेता मौजूद है। 

इस मौके पर राज्यपाल फागू चौहान और सीएम नीतीश कुमार ने लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन व्यक्त किया है। 

बता दें लोहिया भारतीय राजनीति में गैर कांग्रेसवाद के शिल्पी थे और उनके अथक प्रयासों की वजह से साल 1967 में कई राज्यों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा, हालांकि केंद्र में कांग्रेस जैसे-तैसे सत्ता पर काबिज हो पाई। 

हालांकि लोहिया 1967 में ही चल बसे, लेकिन उन्होंने गैर कांग्रेसवाद की जो विचारधारा चलाई।  उसी की वजह से आगे चलकर 1977 में पहली बार केंद्र में गैर कांग्रेसी सरकारी बनी।  लोहिया मानते थे कि अधिक समय तक सत्ता में रहकर कांग्रेस अधिनायकवादी हो गयी थी और वह उसके खिलाफ संघर्ष करते रहे। 

कुंदन की रिपोर्ट


Suggested News