बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देहरादून के रिलायंस ज्वेल्स में करोड़ों की ज्वेलरी लूट का जुड़ा बिहार कनेक्शन, इस शहर के 'प्रिंस' ने रची पूरी साजिश, हुआ गिरफ्तार

देहरादून के रिलायंस ज्वेल्स में करोड़ों की ज्वेलरी लूट का जुड़ा बिहार कनेक्शन, इस शहर के 'प्रिंस' ने रची पूरी साजिश, हुआ गिरफ्तार

DESK : इस साल धनतेरस  के दिन देहरादून में रिलायंस ज्वेल्स में हुए 20 करोड़ के गहनों की लूट के मामले ने पूरे देश को हिला दिया था। अब इस बड़े लूट की घटना की साजिश रचनेवाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह मुख्य आरोपी हाजीपुर का रहनेवाला प्रिंस कुमार था, जिसे हाजीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि प्रिंस पर दो लाख का इनाम घोषित था। पुलिस आरोपित से पूछताछ के बाद इस कार्रवाई के संबंध में देहरादून पुलिस को सूचना दी है।

पुलिस ने बताया कि प्रिंस कुमार को बिदुपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपित बिदुपुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गोवर्धन का रहने वाला है। 

देहरादून में राज्य के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति के दौरान शहर में हुए करोड़ों रुपये के ज्वेलरी लूट कांड में वैशाली पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। दो लाख के इस इनामी बदमाश को बिदुपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

20 करोड़ के आभूषण लूटे थे

ज्ञात हो कि बीते 09 नवंबर को देहरादून में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम को लेकर पूरा पुलिस महकमा हाई अलर्ट पर था। धनतेरस को लेकर भी काफी चहल पहल थी। बावजूद इसके देहरादून के राजपुर रोड पर ग्लोब चौक के पास स्थित रिलायंस ज्वेल में पांच की संख्या में अपराधी घूसे और वहां के ज्वेलरी दुकान में कर्मियों को हथियार के बल बंधक बना लिया।

प्लास्टिक की रस्सियों की मदद से अपराधियों ने पुरुष कर्मियों के हाथ पीछे कर प्लास्टिक की रस्सियों से बांध दिया। अपराधियों ने दस मिनट के अंदर लगभग 20 करोड़ के आभूषण लूट ले गए थे। 

एक आरोपी विक्रम को पहले कर लिया गया था गिरफ्तार

बिदुपुर के दो आरोपितों विक्रम और प्रिंस की इस कांड में संलिप्तता सामने आने के बाद देहरादून पुलिस ने कई इलाके में छापेमारी की थी। जिसके बाद विक्रम के साले अमृत और प्रिंस के भाई विशाल को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसी दौरान दोनों फरार मुख्य आरोपितों पर दो- दो लाख का इनाम रखा गया था। इसी बीच कुछ दिन पहले विक्रम कुशवाहा को पीलीभीत से गिरफ्तार कर लिया गया और पिस्टल बरामदगी के दौरान देहरादून में पुलिस ने विक्रम के पैर में गोली मार दी थी।


Suggested News