बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मसौढ़ी में निकली भगवान श्रीराम की बाराती, उत्साह के साथ किया गया राम और माता का विवाह

मसौढ़ी में निकली भगवान श्रीराम की बाराती, उत्साह के साथ किया गया राम और माता का विवाह

मसौढ़ी. पटना के ग्रामीण क्षेत्र में भी भगवान श्रीराम का विवाह उत्सव मनाया गया। तस्वीर धनरुआ के काशीपुर गांव की है। जहाँ ग्रामीणों ने मंदिर से आस्था के साथ भगवान राम की बारात पालकी से निकाली गई। बारात में मंदिर के पुजारी के साथ पुरुष महिलाएं और बच्चे शामिल थे।

जय श्री राम के उद्घोष और नृत्य संगीत के साथ बारात आसपास के गांव में घूमती हुई वापस मंदिर पहुंची और विधि विधान से माता सीता के साथ भगवान राम का विवाह संपन्न हुआ। बता दें कि भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह महोत्सव मार्गशीष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। त्रेता युग में इसी दिन भगवान श्रीराम और माता सीता का  विवाह हुआ था। हर साल मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी को राम विवाह महोत्सव मनाया जाता है। इस दिन को विवाह पंचमी के नाम से भी जानते हैं

 इस साल विवाह पंचमी या श्री राम विवाह उत्सव आज मनाया गया है।  विवाह पंचमी के दिन जनकपुर और अयोध्या समेत देश के कई हिस्सों में राम विवाह उत्सव मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्री राम की बारात निकाली जाती है और माता सीता के साथ विवाह कराया जाता है।

Suggested News