बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, ग्रामीणों ने मंदिर में कराई शादी, जानिए क्या है पूरा मामला

मोतिहारी में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, ग्रामीणों ने मंदिर में कराई शादी, जानिए क्या है पूरा मामला

MOTIHARI : मोतिहारी में प्रेमिका के घर मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़कर मंदिर में शादी करा दी। शादी के बाद लड़के पक्ष के लोग लड़की को बहू मानने से इंकार करने लगे। दो दिनों तक चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पंचायती और पुलिस कार्रवाई के डर से लड़का व लड़की पक्ष समझौता कर लड़की की विदाई को तैयार हुए। इसके बाद दो दिनों तक यह मामला क्षेत्र में खूब चर्चा का विषय बना रहा। मामला पहाडपुर थाना क्षेत्र सिसवा की बतायी जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सिसवा बाज़ार चौक के दक्षिण रविवार के रात्रि में आपत्तिजनक हालत मे पकड़े गये प्रेमी युगल की लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधिओ के उपस्थिति में गांव के दुर्गा मंदिर में शादी करा दिया। 

लेकिन शादी के बाद लड़का के परिजन लड़की को अपने घर ले जाने से इनकार कर लगे। तब बात थाना तक पहुंच गयी। हालाँकि पुलिस में मामला जाते ही गांव में पंचायती शुरू हो गई। दोनों पक्ष पुलिस कार्रवाई के डर से समझौता कर विदाई करने पर राजी हो गए।

ग्रामीण सूत्रों के अनुसार हरसिद्धि थाना क्षेत्र के बनछिहुली गाँव निवासी शंभू दास के पुत्र लडू कुमार का प्रेम-प्रसंग सिसवा गांव की एक लड़की से दो वर्षों से चल रहा था। प्रेमी शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बनाता था। शादी के बाद अब दोनों प्रेमी युगल एक हो गए। पहाडपुर थाना अध्यक्ष अभिनव दुबे ने बताया की लड़की पक्ष द्वारा थाना को सूचना दिया गया था। लेकिन जानकारी मिली है कि गांव स्तर पर पंचायती कर मामला दोनों पक्ष द्वारा सुलह कर लिया गया है।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट 

Suggested News