बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

LPG कमर्शियल सिलेडरों की कीमतों में इजाफा, जानिए क्या हुआ नया रेट...

LPG कमर्शियल सिलेडरों की कीमतों में इजाफा, जानिए क्या हुआ नया रेट...

डेस्क... इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड हर महीने LPG गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती है और नए रेट का ऐलान करती है। आईओसी ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है, जिसका इस्तेमाल रसोई घरों में होता है, लेकिन 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं।  

महानगरों में गैर-सब्सिडी का 14.2 किग्रा वाले LPG सिलेंडर के दाम

दिल्ली में 694 रुपए

कोलकाता में 720.50 रुपए

मुंबई में 694 रुपए

चेन्नई में 710 रुपए

इसके पहले दिसंबर में आईओसी ने LPG की कीमतों में दो बार इजाफा किया था, जिससे कीमतें 100 रुपए बढ़ गईं थीं। 3 दिसंबर को 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद 15 दिसंबर को भी 50 रुपए दाम बढ़ाए गए थे। दिसंबर में यह बढ़ोतरी बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के घरेलू और 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर पर की गई है। भले ही 14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े लेकिन, 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतें बढ़ा दी गई हैं।

 आईओसी की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में 19 किलो के LPG सिलेंड का नया रेट 1349 रुपए हो गया है, जो कि पहले 1332 रुपए था। मतलब अब दिल्ली में इस सिलेंडर के लिए 17 रुपये रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। बाकी मेट्रो शहरों में देखें तो कोलकाता में इसका दाम 22.50 रुपए बढ़कर 1387.50 से 1410 रुपए हो गया है। मुंबई में यह 17 रुपए महंगा होकर 1280.50 से 1297.50 रुपए हो गया है। चेन्नई में इसकी कीमत 16.50 रुपए बढ़ी है और यह 1446.50 रुपए से 1463.50 रुपए का हो गया है। 




Suggested News