बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मधुबनी डीएम ने तत्कालीन पंचायत सेवक को सेवा से किया बर्खास्त, आदेश की अवहेलना सहित कई आरोपों पर हुई कार्रवाई

मधुबनी डीएम ने तत्कालीन पंचायत सेवक को सेवा से किया बर्खास्त, आदेश की अवहेलना सहित कई आरोपों पर हुई कार्रवाई

MADHUBANI : जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने पंडोल प्रखंड के तत्कालीन पंचायत  सेवक रमेश कुमार सिंह को  अपने आदेश के तहत तत्कालीन सेवा से बर्खास्त कर दिया है। 


बताते चलें कि न्यायालय में उपस्थित होने हेतु नियंत्री पदाधिकारी से अनुमति नहीं लेने, बिना सूचना के अनुपस्थित रहने, प्रभार नहीं सौंपने, नियंत्री पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना करने, सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न करने हेतु आरोप गठित करते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा कारणपृक्षा प्राप्त किया गया था। 

जिसके सम्यक इसे असंतोषजनक पाया गया। तदोपरांत जिलाधिकारी द्वारा बर्खास्तगी के आदेश दिया गया है। पंचायत सेवक के बर्खास्तगी को लेकर जिला के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

मधुबनी से राजकुमार झा की रिपोर्ट 

Suggested News