बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, सपरिवार की भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना

बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, सपरिवार की भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना

GAYA : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज विश्व धरोहर महाबोधी मन्दिर पहुंचे। गया एयरपोर्ट से सीधे मोहन यादव बोधगया पहुंचे। जहाँ वे सबसे पहले वे महाबोधि मन्दिर पहुंचे। यहाँ मंदिर के सचिव महाश्वेता महारथी ने पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया। 

उसके बाद सीएम अपने परिवार के साथ मंदिर के गर्भगृह पहुंचे। जहाँ भगवान बुद्ध के समक्ष पूजा अर्चना किया। वही के मुख्य पुजारी भिक्षु चलिंडा ने विधिवत रूप से मंत्रोचारण कराकर पूजा अर्चना कराया। उसके बाद पवित्र  बोधि वृक्ष पहुंचे और वृक्ष के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता भोला मिश्र, नीरज निश्चल, सुधांशू कुमार सोनी चंद्रवंशी,के अलावा भारी संख्या में  भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

गया से संतोष की रिपोर्ट

Suggested News