बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्यार का पागलपन! तीन बच्चों की मां से जबरन करना था आशिकी, मना किया तो पेट्रोल छिड़ककर की जलाने की कोशिश

प्यार का पागलपन! तीन बच्चों की मां से जबरन करना था आशिकी, मना किया तो पेट्रोल छिड़ककर की जलाने की कोशिश

MOTIHARI : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के देवपुर परसा गांव में 35 वर्षीय विवाहिता अर्चना कुमारी को प्यार में आशीक ने पेट्रोल छिड़कर आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार घोडासहन थाना क्षेत्र के विजयी गांव के दानीस आलम ने उक्त महिला के घर पहुंचा और वह महिला खाना बना रही थी इसी बीच वह उसके शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया। जब उक्त महिला ने हल्ला किया तो ग्रामीणों ने आग बुझाई।

इसके बाद उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर लाया गया जहां चिकित्सा पदाधिकारी ने उसे बेहत इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दी है।वही घायल महिला को दो पुत्र व एक पुत्री है । उसके पति बाहर मजदूरी करते है। वहीं हमलावर दानिश आलम को कल्याणपुर थानाध्यक्ष रोहित हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं।

फोन पर जबरन बात करने की कोशिश

घायल महिला ने बताया कि वह फोन पर कई बार मुझसे बात करना चाहता था। लेकिन जब मैंने बात करने से मना किया  तो न सिर्फ मुझे, बल्कि मेरे पति, मेरे ससुर को भी मारने की धमकी दी। बुरी तरह से घायल महिला ने बताया कि वह मेरे पति और ससुर के दुकान को भी जलाने की धमकी दे रहा था।  वह कई दिनों से परेशान कर रहा है।


Suggested News