बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एकतरफा प्यार की दीवानगी, बंदूक की नोंक पर GNM छात्रा को मां के सामने घर से उठाकर ले गया बदमाश, सूचना पर लोकल थाने से नहीं मिली मदद

एकतरफा प्यार की दीवानगी, बंदूक की नोंक पर GNM छात्रा को मां के सामने घर से उठाकर ले गया बदमाश, सूचना पर लोकल थाने से नहीं मिली मदद

BEGUSARAI : बिहार में एक तरफ प्रदेश के मुखिया कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए बैठकें कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अपराधियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। बेगूसराय जिले में हथियारों के साथ बदमाशों ने एक युवती का अपहरण कर लिया। इस दौरान मां पर पिस्टल तानकर अपराधी लड़की को घसीटते हुए कार में ले गए। बताया जा रहा है कि एक तरफा प्यार में इस किडनैपिंग को अंजाम दिया गया है।

घटना मटिहानी थाना क्षेत्र की है। लड़की की मां और भाई का कहना है कि बीते 2 महीने से ऋषिकेश नाम का एक लड़का उसे तंग कर रहा था। बात करने के लिए फोन करता रहता था। जिसके बाद उसकी बहन ने नंबर बदल लिया था। उसने प्रपोज भी किया था। पर छात्रा ने उसके प्रपोजल को ठुकरा दिया था। 

भाई ने बताया कि उसकी बहन मध्य प्रदेश से जीएनएम कर रही है। वह थर्ड ईयर की छात्रा है। करीब छह महीने पहले उसने बेगूसराय के एक प्राइवेट अस्पताल में प्रैक्टिस करना शुरू किया। घर से साइकिल पर सवार होकर बेगूसराय आती-जाती थी। मटिहानी का एक युवक रास्ते में रोककर उससे बात करने की कोशिश करता था, उसके नंबर मांगता था। पर छात्रा उसे इग्नोर करती थी।

बंद कर दिया अस्पताल भेजना

परेशान होकर छात्रा ने अपना नंबर बदल लिया थी, जिसके बाद वो मां के नंबर पर फोन करता था। किसी और के फोन उठाने पर बहाने से काट देता था। उसकी हरकतें बढ़ती जा रही थी। छात्रा के ना कहने के बाद भी ऋषिकेश रास्ते में तंग करता था। जिससे परेशान परिजनों ने छात्रा को अस्पताल भेजना छोड़ दिया। छात्रा के पिता ने आरोपी लड़के के परिजनों से इसकी शिकायत भी की थी।

परिजनों का कहना है कि ऋषिकेश शराब कारोबारी है। हथियार सहित अन्य असामाजिक कार्य में लिप्त रहता है।

लोकल थाने से नहीं मिली मदद

घटना के बारे में भाई ने बताया कि बहन, मां के साथ ही पहले बाइक से 2 लोग आए। 5-10 बाद एक कार से कुछ लोग आए, राउंड लगाकर चले गए। थोड़ी देर बाद फिर लौटे और मेरी बहन को उठाकर कार में ले गए। घटना की सूचना परिजनों ने तुरंत थाने को दी, लेकिन थाना की पुलिस नहीं पहुंची। 

परिजनों ने जब वरीय पदाधिकारी को सूचना दी तो करीब दो घंटे बाद थाना की पुलिस पहुंची और सदर-टू डीएसपी भास्कर रंजन जांच-पड़ताल करने के लिए पहुंचे। डीएसपी भास्कर रंजन ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग का मामला लग रहा है। ऋषिकेश कुमार घर के आसपास बराबर आता-जाता था। मामले का सत्यापन करते हुए लड़की को बरामद करने के लिए छापेमारी की जा रही है।



Suggested News