बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में अवैध खनन रोकने गए दारोगा और सिपाही पर बालू माफियाओं ने कुल्हाड़ी से किया, जब्त बालू लदे ट्रैक्टर लेकर हुए फरार

बांका में अवैध खनन रोकने गए दारोगा और सिपाही पर बालू माफियाओं ने कुल्हाड़ी से किया, जब्त बालू लदे ट्रैक्टर लेकर हुए फरार

NALANDA : बांका अमरपुर थानाक्षेत्र के रामपुर गांव स्थित बिलासी नदी से हो रही अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम पर बालू माफियाओं के द्वारा हमला कर पुलिस के द्वारा जब्त बालू लदी ट्रैक्टर छिनकर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। हमले में अमरपुर थाने में पदस्थापित दारोगा चंचल कुमार तथा सिपाही विवेकानंद जख्मी हो गया। जख्मी दारोगा एवं सिपाही का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सुचना मिली कि रामपुर विलासी नदी से माफियाओं के द्वारा बालु उठाव किया जा रहा है। सूचना मिलते ही दारोगा चंचल कुमार पुलिस बलों के साथ रामपुर बिलासी नदी में छापामारी अभियान चलाया। छापामारी अभियान के तहत नदी में बालु लदी एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया। इसी दौरान दर्जनो की संख्या में बालु माफिया पुलिस को घेरकर ईंट पत्थर चलाने लगे। 

बालू माफिया दारोगा पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। जिसमें दारोगा बाल -बाल बच गया। ट्रैक्टर चालक जबरन ट्रैक्टर लेकर पुलिस पर चढ़ाने का प्रयास करते हुए नदी से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया सभी हमलावरों की पहचान कर लिया गया है।  

वहीं 9बालु  माफियाओ  एवं हमलावरों तथा 10अज्ञात हमलावरों  पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। हमलावरो को किसी भी सुरत में बख्शा नहीं जायेगा। वहीं दुसरी तरफ घटना को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में चर्चाओं का बाजार गरम है।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट।

Suggested News