बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मधुबनी पर महाभारत, महागठबंधन प्रत्याशी के विरोध में खुलकर आईं सामने कांग्रेस MLA भावना झा

मधुबनी पर महाभारत, महागठबंधन प्रत्याशी के विरोध में खुलकर आईं सामने कांग्रेस MLA भावना झा

PATNA : महागठबंधन के भीतर मधुबनी सीट को लेकर महाभारत जारी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद ने मधुबनी से निर्दलीय चुनाव लड़नें का एलान कर दिया है। अब उनके समर्थन में कांग्रेस के विधायक और नेता भी खुलकर सामने आ गए हैं। बेनीपट्टी से कांग्रेस विधायक भावना झा तो खुलकर सामने आ गईं हैं। 

कांग्रेस विधायक शकील अहमद के नामांकन मे सबको शामिल होने का आह्वान भी कर रही है। भावना झा अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखी हैं कि शकील अहमद मधुबनी से 16 अप्रैल को नामांकन करेंगे। भावना झा ने कहा है कि शकील साहब का मधुबनी में सभी समाज के लोगों का अपरा समर्थन मिल रहा है। वे मधुबनी से दो बार सांसद रहे हैं और केंद्र में मंत्री भी रहे हैं। उन्हें एक बार फिर से सबों का आशीर्वाद मिलेगा।

वीआईपी ने बद्री कुमार पूर्वे को बनाया है उम्मीदवार

शकील अहमद के नामांकन के एलान के साथ ही महागठबंधन में विवाद शुरू हो गया है। महागठबंधन में हुए सीट शेयरिंग में मधुबनी लोकसभा सीट वीआईपी पार्टी के खाते मे गयी है। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने यहां से इंजीनियर बद्री कुमार पूर्व उर्फ राजू को प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि राजू दरभंगा के पूर्व विधायक कामेश्वर पूर्वे के भतीजे हैं। 

अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद के चुनाव लड़ने के एलान और उसपर कांग्रेस विधायकों के  समर्थन देने के एलान से यह बात पक्की हो गई है कि मधुबनी मे दोस्ताना संघर्ष होने जा रहा है। 

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News