बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बचपन के दोस्त को करवाया गिरफ्तार, अंडर-19 विश्व कप में रह चुका है भारतीय टीम का अहम हिस्सा

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बचपन के दोस्त को करवाया गिरफ्तार, अंडर-19 विश्व कप में रह चुका है भारतीय टीम का अहम हिस्सा

DESK : आईपीएल के कारण महेंद्र सिंह धोनी की चर्चा लगातार हो रही है। लेकिन इस बार चर्चा दूसरे कारण से है। धोनी ने अपने बचपन के दोस्त मिहिर दिवाकर को धोखाधड़ी करने के मामले में गिरफ्तार करवा दिया है। दिवाकर को जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  यह गिरफ्तारी क्रिकेट अकादमियों की स्थापना के लिए धोनी के नाम के अनधिकृत उपयोग के आरोपों के जवाब में हुई है।

बचपन से धोनी के साथ खेला क्रिकेट

मिहिर दिवाकर साल 2000 में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। धोनी और मिहिर ने लगभग एक ही समय में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। धोनी सफल प्लेयर बन गए तो मिहिर दिवाकर ने अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी खोल ली। धोनी उनके बिजनस पार्टनर बन गए। 

आरोप है कि इसी कंपनी से मिहिर दिवाकर ने पूर्व भारतीय कप्तान के साथ 15 करोड़ की धोखाधड़ी की। धोनी ने जिला न्यायालय रांची में दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं पिछले कई महीने से मामला न्यायालय में लंबित था। मिहिर दिवाकर की ओर से भी धोनी के खिलाफ मानहानि का केस ठोका गया था। 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, इस मामले में मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के अरका स्पोर्ट्स ने धोनी के साथ मिलकर दुनिया के कई बड़े शहरों में क्रिकेट एकेडमी खोलने का प्लान बनाया। डील के हिसाब से मिहिर दिवाकर को धोनी को फ्रैंचाइजी फीस का भुगतान करना था। करार के तहत प्रॉफ‍िट भी शेयर करना था। 

मगर जब ऐसा नहीं हुआ तो धोनी ने 15 अगस्त 2021 को अरका स्पोर्ट्स से अथॉर‍िटी लेटर वापस ले लिया और भुगतना के लिए कानूनी नोटिस भी भेजे। मगर कोई रिस्पॉन्स न मिलता देखा, आखिरकार धोनी की ओर से धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया गया।

Suggested News