बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महेश्वर हजारी का मंत्री बनने की संभावना खत्म, 7 विधायकों को विधानसभा की उप कमिटी में मिली जगह,जानें.....

महेश्वर हजारी का मंत्री बनने की संभावना खत्म, 7 विधायकों को विधानसभा की उप कमिटी में मिली जगह,जानें.....

PATNA : बिहार के सत्ता पक्ष और विपक्ष के 7 विधायकों को नई जिम्मेदारी मिली है। इनमें जदयू के पूर्व मंत्री महेश्वर हजारी, अवध बिहारी चौधरी, राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं विजय शंकर दुबे को लोक लेखा समिति की नवगठित उप समितियों का संयोजक बनाया गया है। महेश्वर हजारी को उपसमिति का संयोजक बनाये जाने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार में जगह मिलने की संभावना खत्म हो गयी है।

वहीं, विधायक निरंजन कुमार मेहता, समीर कुमार महासेठ तथा अशोक कुमार सिंह पारू विधायक को विधानसभा की प्राक्कलन समिति की तीन उप समितियों में संयोजक बनाया गया है।

बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने इस संबंध में स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस तरह से लोक लेखा समिति में चार उप समितियों का गठन किया गया है। वही प्राक्कलन समिति के अंदर तीन उप समिति का गठन किया गया है। बिहार विधानसभा के उपनिदेशक संजय कुमार सिंह ने यह जानकारी दी है।

पटना से विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News