बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाबा रामदेव की कंपनी का एरिया मैनेजर बनकर आए और महिला के छीन लिए पांच लाख के गहने

बाबा रामदेव की कंपनी का एरिया मैनेजर बनकर आए और महिला के छीन लिए पांच लाख के गहने

पटना। राजधानी पटना में हथियार के बल पर महिला से लूट का मामला सामने आया है। बताया गया कि पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के पीसी कॉलोनी b/120 का मामला बाबा रामदेव के प्रोडक्ट बेचने के बहाने घर में घुसे दो शख्स ने हथियार के बल पर महिला से लगभग 5 लाख के जेवरात लूट लिए हैं। जिसमें हीरे के दो अंगूठी,, सोने की दो अंगूठी और एक सोने की चेन लूटकर चंपत हो गए हैं। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध व्यक्ति देखे गए हैं जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

मामले में पीड़ित महिला ने बताया कि रामदेव के सामान के एरिया मैनेजर बनकर आए और पीतांबरी प्रोडक्ट की जबरदस्ती डेमो दिखाने की जिद करने लगे। दोनों लुटेरों की उम्र 30-35 की बीच रही होगी और कपड़ों से भी अच्छे दिख रहे थे। दोनों ने पहले बाबा रामदेव के प्रोडक्ट इस्तेमाल करने की जानकारी मांगी। इसके बाद वह सोना चमकानेवाले प्रोडक्ट का डेमो दिखाने की बात करने लगे। जब मैंने उन्हें बाहर जाने के लिए कहा तो वह गेट के पास जाकर खड़े हो गए। फिर जब मैं गेट बंद करने के लिए गई तो उन्होंने पिस्टल निकाल ली।

ऊंगली में फंसी अंगूठी के लिए शेंपू लगाया

लुटेरों की तैयारी का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि उन्होंने महिला के चेन, अंगूठी और झूमके भी उतरवा लिए, साथ ही एक अंगूली में फंसी हीरे की अंगूठी को निकालने के लिए शैंपू का भी प्रयोग किया। महिला ने बताया कि पिस्टल दिखाए जाने के बाद मेरे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था। 


Suggested News