बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हथियार के बल पर बदमाश ने महिला से किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

हथियार के बल पर बदमाश ने महिला से किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

BETTIAH : बिहार के नरकटियागंज में हथियार के बल पर एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है. घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के मंगरहरी गांव की बताई जा रही है. पीड़ित महिला ने शिकारपुर थाने में आवेदन दे न्याय की गुहार लगाई हैं. पीड़ित महिला के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर शिकारपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. 

घटना के बारे में पीड़ित महिला ने बताया कि गांव के ही रामविलास पटेल ने पहले भी कई बार महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था. देर रात पीड़िता के घर में घुस गया और बंदूक के बल पर महिला को सरेह में खींचकर ले गया. जहां आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. 

इस घटना की जानकारी अपने पति को दी. जिसके बाद दोनों शिकारपुर थाना पहुंचे और पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकारपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़ित महिला द्वारा दिए आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही हैं.

बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 



Suggested News