बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उड़ान भरने से पहले विमान में मिली बड़ी गड़बड़ी, बैठे यात्रियों को होटल में करना पड़ गया शिफ्ट

उड़ान भरने से पहले विमान में मिली बड़ी गड़बड़ी, बैठे यात्रियों को होटल में करना पड़ गया शिफ्ट

PATNA : पटना एयरपोर्ट पर मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। जब पटना से गुवाहाटी जानेवाली फ्लाईबिग की फ्लाइट उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। इससे पहले कि विमान रनवे से उड़ान भरती, सही समय पर विमान के पायलट को विमान में कुछ गड़बड़ी होने की आभास हुआ और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना दी। जिसके बाद विमान की जांच की गई। विमान में उस समय 66 यात्री मौजूद थे।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, फ्लाईबिग की एफएलजी 219-220 गुवाहाटी-पटना-गुवाहाटी विमान मंगलवार को अपने सही समय 5.45 बजे शाम को पटना एयरपोर्ट पर लैंड की। इस विमान को वापस 6.15 बजे शाम को गुवाहाटी जाना था। पटना एयरपोर्ट से इस विमान से 66 यात्रियों को गुवाहाटी जाना था।

इंधन का हो रहा था रिसाव

सारे यात्रियों का सिक्योरिटी जांच कर उन्हें विमान में बोर्डिंग भी करा दिया गया। जब विमान उड़ान भरने को हुई तब जांच के क्रम में तकनीकी खराबी का पता चला। पायलट ने इसकी शिकायत की तब इंजीनियरों द्वारा इसकी गहनता से जांच करने पर इंधन में रिसाव का पता चला।

यात्रियों ने किया हंगामा

इसके बाद विमान में बैठे सारे यात्रियों को वापस उतारा गया और उन्हें विमान के ठीक होने तक इंतजार करने को कहा गया। तीन घंटे तक विमान के ठीक न होने पर यात्रियों ने वैकल्पिक व्यवस्था करने को लेकर विमानन कंपनी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। चार घंटे बाद यात्रियों को बताया गया कि विमान में आई तकनीकी खराबी को दूर नहीं किया जा सका है। विमान को ग्राउंडेड किए जाने की घोषणा की गई। इसके बाद सारे यात्री उग्र हो गए और हंगामा करने लगे। 

यात्रियों को होटल में ठहराया गया

काफी मान-मनौव्वल के बाद प्रबंधन ने यात्रियों को होटल में ठहरने का इंतजाम किया। इसके बाद यात्रियों को होटल भेजा गया। उन्हें कल इसी विमान से या दूसरे विमान से गुवाहाटी भेजा जाएगा।


Suggested News