Patna Sex Racket: पटना के दो होटलों हो रहा था गंदा काम, विदेशी महिला समेत 3 महिलाएं , देह-व्यापार के खुलासे से मचा हड़कंप

Patna Sex Racket: पटना में देह-व्यापार के नेटवर्क का खुलासा हुआ है....

Patna Hotel Sex Racket Busted
पटना के दो होटलों हो रहा था गंदा काम- फोटो : social Media

Patna Sex Racket: पटना में पुलिस ने देह-व्यापार के नेटवर्क का खुलासा करते हुए दानापुर इलाके के दो होटलों में छापेमारी की। सगुना मोड़ और गोला रोड स्थित इन दोनों होटलों में कार्रवाई के दौरान एक विदेशी महिला समेत तीन महिलाओं को पुलिस ने मुक्त कराया। मामले में दोनों होटलों के मैनेजरों को गिरफ्तार किया गया है।

दानापुर एएसपी अजीत कुमार के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों होटलों में बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह-व्यापार कराया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने पहले इसकी पुष्टि की और फिर टीम गठित कर दोनों ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

पुलिस टीम ने सगुना मोड़ स्थित होटल ड्रीम विला में कार्रवाई करते हुए एक विदेशी महिला को बरामद किया। इसके बाद गोला रोड स्थित होटल मगध सम्राट में छापेमारी की गई, जहां से दो अन्य महिलाओं को मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस को होटलों से रजिस्टर, मोबाइल फोन और कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिलने की बात कही गई है।

पुलिस अब बरामद सामान और होटल के रिकॉर्ड को खंगाल रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि दोनों होटलों में कथित तौर पर यह धंधा कब से चल रहा था और इसके पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय थे। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिलाओं को किस माध्यम से होटलों तक लाया जाता था और इस नेटवर्क से अन्य लोगों का कोई संबंध है या नहीं।

एएसपी ने बताया कि मामले में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) कानून और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत दानापुर थाने में केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार होटल मैनेजरों से पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।पुलिस की इस कार्रवाई के बाद होटल संचालकों और देह-व्यापार से जुड़े संदिग्ध नेटवर्क में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तह तक पहुंचने के लिए जांच आगे बढ़ा रही है।