बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर में हथियार के साथ रिल्स बनाना लड़की को पड़ा महंगा, पुलिस ने हिरासत में लिया

मुजफ्फरपुर में हथियार के साथ रिल्स बनाना लड़की को पड़ा महंगा, पुलिस ने हिरासत में लिया

MUZAFAFRPUAR : पुलिस की तमाम चेतावनी के बाद भी बिहार में हथियार लहराने के मामले कम नहीं हो रहे हैं। ऐसा ही मामला एक बार फिर मुजफ्फरपुर जिले में सामने आया है। ऐसा कोई जिला नहीं, जो मुजफ्फरपुर वालो से हिला नही। इस डायलॉग पर लड़की का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। फिलहाल, पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया है। उससे हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है। 

बता दें की सोशल नेटवर्किंग साइट पर इस लड़की का तीन वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दो वीडियो में यह हथियार के साथ भोजपुरी डायलॉग पर रील बना रही है। जबकि, तीसरा वीडियो में वह बाइक स्टंट करते नजर आती है। यह तीनो वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस की स्पेशल टीम लड़की की तलाश में जुट गई। उसकी सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला गया। उसके बाद उसके घर का पता लगाया गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। अब वह पुलिस की गिरफ्त में है। 

पुलिस उससे कई बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है की हथियार के साथ का वीडियो शहर के सिटी पार्क में बनाया गया है। जबकि, बाइक स्टंट का वीडियो पताही हवाई अड्डे के समीप की है। मामले में सिटी एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया की वीडियो सामने आया है। 

वीडियो सामने आने के बाद साइबर क्राइम की टीम को लगाया गया था। टीम ने वायरल वीडियो की जांच की है। उसमे हथियार जैसा चीज दिख रहा है। लड़की को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट  

Suggested News