बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मन की बात में बोले पीएम मोदी, किसानों को बिचौलियों से मिली मुक्ति

मन की बात में बोले पीएम मोदी, किसानों को बिचौलियों से मिली मुक्ति

Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात के जरिए देश को संबोधित किया। अपने इस 69वें मासिक रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' में पीएम मोदी ने आज कोरोना संकट, किसान, परिवार, कथा-कहानी और कहानीकारों पर प्रमुख रूप से चर्चा की। 

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे यहां कहा जाता है, जो जमीन से जितना जुड़ा होता है, वो बड़े से बड़े तूफानों में भी अडिग रहता है। इस कोरोना काल के कठिन दौर में हमारा कृषि क्षेत्र, हमारे किसान इसके जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि देश का कृषि क्षेत्र, हमारे किसान, हमारे गांव, आत्मनिर्भर भारत का आधार हैं। ये मजबूत होंगे तो आत्मनिर्भर भारत की नीवं मजबूत होगी। 

पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा के एक किसान भाई में मुझे बताया कि कैसे एक समय था जब उन्हें मंडी से बाहर अपने फल और सब्जियां बेचने में दिक्कत आती थी। लेकिन 2014 में फल और सब्जियों को एपीएमसी से बाहर कर दिया गया, इसका उन्हें और आसपास के साथी किसानों को बहुत फायदा हुआ। 3-4 साल पहले ही महाराष्ट्र में फल और सब्जियों को एपीएमसी के दायरे से बाहर किया गया था।

इस बदलाव ने महाराष्ट्र के फल और सब्जी उगाने वाले किसानों की स्थिति बदली है। 

उन्होंने कहा कि वर्षों तक किसानों के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने वाली और बिचौलियों को राजनीतिक संरक्षण देने वाली पार्टियों को कृषि विधयेक से किसानों को मिली स्वतंत्रता हजम नहीं हो रही है। कृषि सुधार विधेयकों के पारित होने से देश का किसान खुश है और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है.


Suggested News