बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में युवक की गोली मारकर हत्या, लोगों ने पत्नी पर लगाया आरोप

बेगूसराय में युवक की गोली मारकर हत्या, लोगों ने पत्नी पर लगाया आरोप

BEGUSARAI :-बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर कर निर्मम हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया वार्ड नंबर 36 की है। मृतक  की पहचान पोखरिया वार्ड नंबर 36 के रहने वाले स्वर्गीय श्यामसुंदर पासवान के लगभग 32 वर्षीय पुत्र सुशांत कुमार पासवान उर्फ पिंटू कुमार पासवान के रूप में की गई है। 

बताया जाता है कि मृतक पिंटू कुमार अपने घर में अकेले रहता था। वुधवार के दिन सुबह होने पर देर बाद तक घर से नही निकला तो लोग अनहोनी से आशंकित होने पर वहां मौजूद किराएदार ने उसे जगाने के लिए गया तो वह नहीं जगा। इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। मौके पर जब परिजन पहुंचे तो घर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। मृतक पिंटू कुमार पासवान की पत्नी ने बताया कि मुझे फोन से सूचना मिली कि आपके पति को गोली मारकर किसी ने हत्या कर दी है। उसने बताया कि जब वह अपने रूम में पहुंची तो उसका पति बेड पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। 

बताते चलें कि दोनों पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और स्थानीय लोगों द्वारा पत्नी पर ही हत्या करवाने का आरोप लगाया जा रहा है। आक्रोशित भीड़ पत्नी को पटाई करने पर उतारू हो गयी। सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की तफ्तीश करते हुए लोगों को समझाने बुझाने में जुटी रही। घटनास्थल से पुलिस ने 3 खोखा का भी बरामद किया है। फिलहाल नगर थाने के पुलिस मृतक के पत्नी से पूछताछ कर रही है।

बेगूसराय से जय कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News