बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में प्रेम विवाह के विवाद में शख्स की गला दबाकर हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

पटना में प्रेम विवाह के विवाद में शख्स की गला दबाकर हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

PATNA : पटना से सटे मसौढ़ी में पुलिस ने तारेगना मठ के समीप पेड़ से लटके शव मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शव तारेगना मठ के रहने वाले रंजीत कुमार का था। मृतक का अपने पड़ोसी से विवाद बताया जा रहा है। 

गिरफ्तार आरोपियों ने अपराध में शामिल होने की संलिप्तता स्वीकार कर ली है। बताया की हत्या प्रेम विवाह के विवाद में हुई थी। मुख्य आरोपी प्रदुमन कुमार मृतक का पड़ोसी था। उसने मृतक की भतीजी से प्रेम विवाह किया था।

प्रेम विवाह के बाद मृतक अपने पड़ोसी से नाराज था। घटना के दिन भी दोनों के बीच काफी नोकझोक हुई थी। बाद में मुख्य आरोपी प्रदुमन कुमार ने अन्य पांच लोगों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या कर दी। 

घटना को आत्महत्या की शक्ल देने के लिए सभी आरोपियों ने उसके शव को गमछे से बांध कर पेड़ से लटका दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ और चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

पटना से सुजीत की रिपोर्ट 

Suggested News