बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद मे दूसरी शादी कर शख्स ने की पहली पत्नी की हत्या की कोशिश, आरोपी पति समेत दो गिरफ्तार

औरंगाबाद मे दूसरी शादी कर शख्स ने की पहली पत्नी की हत्या की कोशिश, आरोपी पति समेत दो गिरफ्तार

AURANGABAD : औरंगाबाद में पति द्वारा दूसरी शादी रचाकर पहली पत्नी को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पति एवं दूसरी पत्नी के भाई को पुलिस ने धर दबोचा है। मामला औरंगाबाद जिले की नगर थाना क्षेत्र की हैं। जहां 9 नवंबर को मीनाक्षी दुबे नामक एक महिला की हत्या की प्रयास के मामले में इन दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। इनकी पहचान रोहतास ज़िले के तिलौथु थाना अंतर्गत जयनगरा गांव निवासी विजय कुमार शुक्ला के पुत्र मोहित शुक्ला एवं दाउदनगर थाना अंतर्गत अग्नि गांव निवासी प्रभुनाथ दुबे के पुत्र सुधीर दुबे के रूप में की गई है। 


गौरतलब हैं की सुधीर दुबे इस घटना की पीड़िता मीनाक्षी दुबे के पति हैं। बताया जाता है कि सुधीर दुबे एवं मीनाक्षी दुबे की कुछ साल पहले शादी हुई थी। जिनके दो बेटियां भी हैं। इसके बावजूद सुधीर दुबे ने एक अन्य महिला के साथ शादी रचा लिया। जिसमें दोनों के बीच काफी विवाद हुआ और दोनों कुछ समय से एक दूसरे से अलग रह रहे थे। वहीं मीनाक्षी अपने पिता के घर शहर के कर्मा रोड में रह रही थी। 

जहाँ 9 नवंबर को शहर के कर्मा रोड स्थित वन प्रमंडल विभाग कार्यालय औरंगाबाद के समीप सुधीर दुबे ने अपनी पहली पत्नी मीनाक्षी के हत्या की योजना बनाई। जिसमें उसने भरपूर हत्या का प्रयास किया। इस दौरान सुधीर की योजना के मुताबिक बाइक सवार अपराधियों ने मीनाक्षी को कई गोलियां मारी और मरा हुआ समझ कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायल मीनाक्षी को स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जो आज भी एक निजी अस्पताल में इलाजरत है। 

इसके बाद पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी स्वीटी सहरावत के नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष सतीश बिहारी शरण एवं एसआई जितेंद्र कुमार के साथ सशस्त्र बलों द्वारा की गई छापेमारी में इन दोनों को शहर के रामा बांध के समीप वास्तु बिहार से गिरफ्तार किया गया है। वहीं इस दौरान इनके पास से एक बाइक बरामद किया गया है। गौरतलब हैं कि इस घटना में दो अन्य आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका हैं। जबकि आज घायल महिला के पति एवं उसके सौत के भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News