बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सासाराम में घर से बाहर गई नाबालिग से मनचले ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

सासाराम में घर से बाहर गई नाबालिग से मनचले ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

SASARAM : जिले के दावथ थाना क्षेत्र के पररिया गांव में एक 16 वर्ष की लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि 16 वर्ष की पीड़िता रात में गांव के किनारे गई हुई थी। 


उसी दौरान अवकाश कुमार नामक एक युवक ने जबरन उसे अपने कब्जे में ले लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फ़रार हो गया। पीड़िता ने बाद में इसकी सूचना परिजनों को दी। 

जिसके बाद परिजन पीड़ित लड़की को लेकर दावथ थाना पहुंचे। जिसके बाद लड़की को मेडिकल जांच के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। वहीँ पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। जबकि दुष्कर्म का आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट  

Suggested News