हादसे का शिकार का हो गई मेनका गांधी, बीच सड़क उनके साथ हो गया यह सबकुछ, गुस्से में फूट पड़ीं

DESK : सांसद मेनका गांधी के साथ बीते सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बताया गया कि एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री रास्ते में  फैले कीचड़ में गिर गई। उनके साथ यह यह हादसा सुल्तानपुर जिले में हुआ है। मेनका गांधी के साथ हुए हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जो अब वायरल हो रहा है।  वीडियो में सांसद मेनका गांधी संभल-संभलकर कदम रखते दिखाई दे रही हैं। इसी बीच उनका पैर फिसलता है और वो गिर जाती हैं। इस दौरान उनके साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें फिसलने से बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

सुल्तानपुर में सोमवार को झमाझम बारिश हुई। इससे कई मार्गों में जलजमाव और कीचड़ की समस्या खड़ी हो गई। मेनका गांधी घासीगंज वार्ड-15 में भाजपा की नुक्कड़ सभा को संबोधित करने जा रही थी। उनके साथ भाजपा विधायक विनोद सिंह समेत दर्जनों गाड़ियों का काफिला था। रास्ता सकरा और कीचड़ से पटा था, लिहाजा सभी पैदल ही इसे पार करने लगे, तभी मेनका गांधी गिर गईं। 

बताया गया कि कीचड़ में स्लिप कर गिरने के बाद सांसद का  पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने साथ मौजूद भाजपाइयों को फटकार भी लगाई।

Nsmch